भारत के संदर्भ में ‘गिरणी कामगार’ स्त्रियों की लड़ाई, साल 1939 में मुंबई में ‘ब्रिटिश मिल का संघर्ष’, 1946 में खानों और बगानों में काम करनेवाली महिलाओं का संघर्ष, 1977 में केरल के मछुआरों के संघर्ष में महिलाएं शामिल रहीं।
नारीवाद के बारे में सभी ने सुना होगा। मगर यह है क्या? इसके दर्शन और सिद्धांत के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम। इसे पूरी तरह जाने और समझे बिना नारीवाद पर कोई भी बहस या विमर्श बेमानी है। नव उदारवाद के बाद भारतीय समाज में महिलाओं के प्रति आए बदलाव के बाद इन सिद्धांतों को जानना अब और भी जरूरी हो गया है।