Fact Check फैक्ट चेक: बेंगलुरु के अतुल सुभाष की पत्नी की नहीं, ये है वायरल तस्वीर

फैक्ट चेक: बेंगलुरु के अतुल सुभाष की पत्नी की नहीं, ये है वायरल तस्वीर

अतुल सुभाष की आत्महत्या से मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लोग निकिता को बुरा-भला कहते हुए उन्हें उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक लड़की की फोटो शेयर करते हुए उसे अतुल की पत्नी निकिता बता रहे हैं।

रिपोर्ट: आजतक। संपादन: फेमिनिज़म इन इंडिया

हाल ही में बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष नाम के व्यक्ति की आत्महत्या से मौत हो गई थी। मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लोग निकिता को बुरा-भला कहते हुए उन्हें उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक लड़की की फोटो शेयर करते हुए उसे अतुल की पत्नी निकिता बता रहे हैं। फोटो में दिख रही लड़की ने सफेद-गुलाबी धारियों वाली ड्रेस पहनी है और गॉगल्स लगाए हुए हैं।

तस्वीर साभार: Aajtak

कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इसे अतुल की पत्नी की तस्वीर बताया है। इस फोटो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कई लोग रोष जाहिर कर रहे हैं और लड़की पर निशाना साधते हुए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। साथ ही, कई लोग बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए लड़की को गिरफ्तार करने की अपील भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि फोटो में दिख रही लड़की अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया नहीं है। अतुल के भाई बिकास मोदी ने खुद आजतक से इस बात की पुष्टि की है।

कैसे पता लगाई सच्चाई?

आजतक ने देखा कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये कोई दूसरी लड़की है।

इस जानकारी के आधार पर सर्च करने से उन्हें एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला, जिसकी प्रोफाइल पिक्चर में वायरल फोटो है। इस प्रोफाइल का नाम निकिता सिंघानिया और लोकेशन रायपु​र लिखी है। 

इसके अलावा, वायरल फोटो हमें एक फेसबुक पेज की डीपी के रूप में भी लगी हुई मिली। यहां भी नाम निकिता सिंघानिया ही लिखा है और लोकेशन रायपुर लिखी है। ये दोनों ही अकाउंट प्राइवेट हैं। हमने इन अकाउंट्स से संपर्क किया है। जवाब आने पर उसे खबर में अपडेट किया जाएगा। 

खबरों के मुताबिक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया दिल्ली में एसेंचर कंपनी में काम करती हैं। वहीं, निकिता का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहता है। हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें अतुल की पत्नी निकिता के रायपुर से किसी संबंध का जिक्र हो।

आजतक ने इस बारे में और जानकारी पाने के लिए अतुल के भाई बिकास मोदी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल फोटो उनकी भाभी निकिता की नहीं है।

हालांकि न्यूज रिपोर्ट्स में इस्तेमाल हो रही एक दूसरी तस्वीर को बिकास ने निकिता सिंघानिया की असली फोटो बताया।

तस्वीर साभार: Aajtak

इसके अलावा आजतक के समस्तीपुर संवाददाता जहांगीर ने भी हमें अतुल-निकिता की एक तस्वीर भेजी। गौरतलब है कि अतुल सुभाष मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने के रहने वाले हैं।

तस्वीर साभार: Aajtak

उन्होंने वायरल तस्वीर की तुलना उस फोटो से की जिसे बिकास मोदी ने निकिता की असली तस्वीर बताया गया है। साथ ही, आजतक ने वायरल तस्वीर की तुलना जहांगीर की भेजी हुई फोटो से भी की। इससे साफ पता चलता है कि वायरल फोटो में दिख रही लड़की, बाकी दोनों तस्वीरों में दिख रही लड़की से अलग है।

इस तरह, ये बात साबित हो जाती है कि किसी और लड़की की तस्वीर शेयर करके उसे अतुल सुभाष की पत्नी निकिता बताया जा रहा है, जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है।

यह खबर मूल रूप से आज तक द्वारा प्रकाशित की गई थी जो शक्ति समूह का हिस्सा है। शीर्षक/सारांश/प्रारंभिक अनुच्छेद को छोड़कर, इस खबर में फेमिनिज़म इन इंडिया द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

About the author(s)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित लेख

Skip to content