मल्टीमीडियाइन्फोग्राफिक्स आइए, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके जानते हैं, कुछ ख़ास महिला फोटोग्राफर्स के बारे में

आइए, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके जानते हैं, कुछ ख़ास महिला फोटोग्राफर्स के बारे में

होमी व्यारावाला

होमी व्यारावाला भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट हैं। होमी व्यारावाला ने फोटो पत्रकार के तौर पर भारतीय राजनीति की कई महत्वपूर्ण घटनाओंकी तस्वीरें खींची। इसी के साथ उन्होंने कई राजनीतिक हस्तियों की तस्वीरें भी ली हैं। अपनी पीठ पर क़रीब नौ किलो का कैमरा बांधे वे दिल्ली को अक्सर साइकल से नापा करती थीं। साल 2010 में उन्हें नेशनल फोटो अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया था, इसके अगले साल ही उन्हें पद्म विभूषण से भी नवाज़ा गया।

ज़ोया लोबो

ज़ोया लोबो भारत की पहली ट्रांस फ़ोटो जर्नलिस्ट हैं। उनकी खींची गई तस्वीरें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों ने इस्तेमाल की हैं। ज़ोया ट्रांस समुदाय के लोगों को मीडिया और फोटोग्राफ़ी की ट्रेनिंग देना चाहती हैं। उन्हें बॉम्बे न्यूज़ फोटोग्राफर असोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के श्रम मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। साथ ही क्वीयर समुदाय के लिए काम करनेवाली संस्था ‘हमसफ़र ट्रस्ट’ की ओर से उन्हें भारत की पहली ट्रांस फोटोजर्नलिस्ट का तमगा भी दिया जा चुका है।

ऐश्वर्या श्रीधर

ऐश्वर्या श्रीधर एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। महज 23 साल की उम्र में ऐश्वर्या श्रीधर को साल 2020 के 56वें ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। ऐश्वर्या यह अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले भी ऐश्वर्या को 14 साल की उम्र में ‘सेंक्चुरी एशिया यंग नेचुरलिस्ट अवॉर्ड’ और उसके बाद ‘इंटरनेशनल कैमरा फेयर अवॉर्ड’ भी मिल चुका है। उनकी कई तस्वीरें बीबीसी वाइल्डलाइफ़, मोंगाबे, गार्डियन, सैंक्चुअरी एशिया, हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ़ इंडिया आदि सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है। 

मसरत ज़हरा

मसरत ज़हरा कश्मीर से आने वाली एक फ्रीलांस फ़ोटो जर्नलिस्ट हैं। साल 2020 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला मीडिया फ़ाउंडेशन की तरफ़ से ‘अंजा निएंद्रिंहौस बहादुरी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मसरत ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों के लिए काम किया है। एक फोटो पत्रकार के तौर पर मसरत जेहरा की फोटो वाशिंगटन पोस्ट, अल जज़ीरा, कारवां, दी सन, टीआरटी आदि में छपती रही है। उन्होंने अपनी फ़ोटोग्राफ़ी के माध्यम से कश्मीर, वहां की महिलाओं की कहानियों और उनके संघर्षों को उजागर किया है।

गीतिका तालुकदार

असम से आने वाली गीतिका तालुकदार वह पहली महिला फोटोजर्नलिस्ट हैं जिन्हें ओलंपिक टोक्यो 2020 की कवरेज के लिए चुना गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फोटो न्यूज एजेंसी से की थी। साथ ही में उन्होंने कई स्थानीय मीडिया संस्थानों में भी अपना योगदान दिया है। इससे पहले गीतिका तालुकदार साल 2018 में फीफा के वर्ल्ड कप को भी कवर कर चुकी हैं।

About the author(s)

Kirti is the Digital Editor at Feminism in India (Hindi).  She has done a Hindi Diploma in Journalism from the Indian Institute of Mass Communication, Delhi. She is passionate about movies and music.

Leave a Reply

संबंधित लेख

Skip to content