FII Inside News ‘नारीवादी शब्दकोश’: अब नारीवाद से जुड़े जटिल शब्दों और परिभाषाओं को समझें सरल हिंदी में!

‘नारीवादी शब्दकोश’: अब नारीवाद से जुड़े जटिल शब्दों और परिभाषाओं को समझें सरल हिंदी में!

‘नारीवादी शब्दकोश’ का लॉन्च हिंदी भाषी समुदाय को नारीवादी विचारों को सही संदर्भ में समझने, अपनाने और नारीवादी विचारों और चर्चाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी भाषा में नारीवादी संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती रही है। अक्सर नारीवाद से जुड़े महत्वपूर्ण शब्द और सिद्धांत अंग्रेज़ी में होते हैं, जिसे आम हिंदी भाषी पाठकों के लिए समझना मुश्किल हो जाता है। इसी कमी को दूर करने के लिए हमने ‘नारीवादी शब्दकोश’ को तैयार किया है। नारीवादी शब्दकोश हिंदी भाषी समुदाय के लिए नारीवादी विचारों को समझने और उन्हें अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत ज़िंदगी में अपनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। ‘नारीवादी शब्दकोश’ सरल, सुलभ और उपयोगी डिजिटल संसाधन है, जो नारीवाद से जुड़े जटिल शब्दों, परिभाषाओं और विचारों को आसान हिंदी में स्पष्ट रूप से समझाने का एक प्रयास है।

इसमें कठिन अंग्रेज़ी नारीवादी शब्दों के सरल हिंदी अर्थ दिए गए हैं, ताकि आम लोग इन्हें आसानी से समझ सकें। हमारे देश में हालांकि नारीवाद नया शब्द नहीं है, लेकिन अधिकतर थीसिस, रिसर्च, लेखन और स्टडी अंग्रेज़ी भाषा तक सीमित है। इससे अमूमन लोगों को नारीवादी विचारधारा को समझने और अपनाने में भाषाई बाधा महसूस होती है। हिंदी में एक व्यापक और प्रामाणिक नारीवादी शब्दकोश उपलब्ध न होने के कारण आम लोग, विशेष रूप से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में रहने वाले, नारीवाद को सही संदर्भ में समझ नहीं पाते।

‘नारीवादी शब्दकोश’ सरल, सुलभ और उपयोगी डिजिटल संसाधन है, जो नारीवाद से जुड़े जटिल शब्दों, परिभाषाओं और विचारों को आसान हिंदी में स्पष्ट रूप से समझाने का एक प्रयास है। इसमें कठिन अंग्रेज़ी नारीवादी शब्दों के सरल हिंदी अर्थ दिए गए हैं, ताकि आम लोग इन्हें आसानी से समझ सकें।

हर साल मार्च का महीना वुमन्स हिस्ट्री मन्थ के रूप में मनाया जाता है। यह समय उन महिलाओं के संघर्षों, उपलब्धियों और योगदानों को याद करने का है, जिन्होंने समाज में बदलाव लाने के लिए काम किया। नारीवादी आंदोलन के विस्तार के लिए भाषा की भूमिका अहम है। जब तक लोग सही संदर्भ में नारीवाद और उससे जुड़े विचारों को नहीं समझेंगे, तब तक वे लैंगिक समानता के लिए प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाएंगे। हमारा ये ‘नारीवादी शब्दकोश’ इस दिशा में एक प्रयास है, ताकि नारीवाद सिर्फ एक बौद्धिक चर्चा तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोगों की भाषा और सोच का हिस्सा बन सके।

कई बार, अंग्रेज़ी में उपलब्ध नारीवादी शब्दावली लोगों को कठिन या जटिल लगती है और बिना सही मतलब जानें उसका इस्तेमाल किया जाता है, या वैसे शब्दों के प्रयोग से बचने की कोशिश की जाती है। उदाहरण के लिए, ‘पैट्रीआर्की’ को कई बार सिर्फ ‘पुरुषसत्ता’ कहा जाता है। लेकिन, इसका व्यापक अर्थ एक सामाजिक संरचना से है, जहां पुरुषों का प्रभुत्व होता है और महिलाओं और हाशिये के समुदायों को दोयम दर्जा का माना जाता है। इसी तरह, ‘फेमिनिज़म’ को सिर्फ ‘नारीवाद’ कह देना काफी नहीं है, क्योंकि इसके भीतर कई धाराएं और विचारधाराएं मिली हुई है। 

हमने नारीवादी शब्दकोश में ऐसे शब्दों को शामिल करने की कोशिश की है, जो नारीवादी विमर्श, लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार, यौनिकता, श्रम, लैंगिक हिंसा, सामाजिक संरचनाओं और समकालीन नारीवादी बहसों से जुड़े हों। इसके लिए हमने हमारे लेख, नारीवादी शोध और काम को आधार बनाया गया है।

कई बार हिंदी में अनुवाद के दौरान शब्दों का मूल भाव या संदर्भ खो जाता है, जिससे गलतफहमी पैदा हो सकती है। जैसे, अक्सर ‘जेंडर’ और ‘सेक्स’ को एक ही समझ लिया जाता है। वहीं, ‘क्वीयर’ को महज ‘समलैंगिक’ के रूप में गलत तरीके से अनुवादित कर दिया जाता है, जबकि यह लैंगिक और यौनिक पहचान के व्यापक स्पेक्ट्रम को बताता है। ऐसे कई शब्द हैं जो नारीवादी विमर्श में बार-बार आते हैं, लेकिन हिंदी भाषी पाठकों के लिए वे अब भी अस्पष्ट हैं। ‘नारीवादी शब्दकोश’ का उद्देश्य इन शब्दों का सही हिंदी अनुवाद देना भी है। लैंगिक न्याय, यौनिकता, पितृसत्ता, महिला श्रम, घरेलू हिंसा, समान वेतन, अबॉर्शन का अधिकार, एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के अधिकार और यौन हिंसा जैसे सभी मुद्दों पर सही भाषा और भाषा की स्पष्टता ज़रूरी है। इसलिए, इस शब्दकोश का उद्देश्य विभिन्न शब्दों को सरल और सुलभ भाषा में प्रस्तुत करना है ताकि लोग इन्हें अपने दैनिक जीवन और चर्चाओं में उपयोग कर सकें। 

हमने ‘नारीवादी शब्दकोश’ में ऐसे शब्दों को शामिल करने की कोशिश की है, जो नारीवादी विमर्श, लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार, यौनिकता, श्रम, लैंगिक हिंसा, सामाजिक संरचनाओं और समकालीन नारीवादी बहसों से जुड़े हों। इसके लिए हमने हमारे लेख, नारीवादी शोध और काम को आधार बनाया गया है। भाषा को बेहद अकादमिक और जटिल न रखकर, हमने साधारण हिंदी रखा है ताकि इसे हर स्तर के पाठक आसानी से समझ सकें। जहां उपलब्ध है, वहां हमने शब्दों के साथ संबंधित लेखों को जोड़ा है ताकि पाठक उसे और बेहतर समझ सकें। शब्दों की परिभाषाओं में हमने ये सुनिश्चित किया है कि वह किसी एक विशेष विचारधारा की बजाय समावेशी और प्रामाणिक हों।

भारतीय नारीवादी आंदोलनों की विविधता को ध्यान में रखते हुए, इसमें दलित-बहुजन नारीवाद, आदिवासी महिलाओं के संघर्ष, मुस्लिम नारीवाद, क्वीयर नारीवाद और श्रमजीवी महिलाओं से जुड़े शब्दों को भी शामिल किया गया है। यह शब्दकोश मुख्यधारा के नारीवादी विमर्श से आगे हाशिए पर रह रहे समूहों के आंदोलनों और घटनाओं को भी जगह देता है।

भारतीय नारीवादी आंदोलनों की विविधता को ध्यान में रखते हुए, इसमें दलित-बहुजन नारीवाद, आदिवासी महिलाओं के संघर्ष, मुस्लिम नारीवाद, क्वीयर नारीवाद और श्रमजीवी महिलाओं से जुड़े शब्दों को भी शामिल किया गया है। यह शब्दकोश मुख्यधारा के नारीवादी विमर्श से आगे हाशिए पर रह रहे समूहों के आंदोलनों और घटनाओं को भी जगह देता है। ‘नारीवादी शब्दकोश’ हमारे वेबसाईट पर वर्णानुक्रम में उपलब्ध है। नारीवादी विमर्श में समाज और भाषा लगातार बदलते रहते हैं। इसलिए, यह शब्दकोश भी नए शब्दों के साथ नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। यह शब्दकोश सिर्फ एक भाषाई संसाधन नहीं, बल्कि लैंगिक समानता की लड़ाई को सशक्त बनाने का एक प्रभावी टूल है।

यह शब्दकोश विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, राइटर्स और नारीवादी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगा। ‘नारीवादी शब्दकोश’ का लॉन्च हिंदी भाषी समुदाय को नारीवादी विचारों को सही संदर्भ में समझने, अपनाने और नारीवादी विचारों और चर्चाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम उम्मीद करते हैं कि यह शब्दकोश विशेषकर हिंदी भाषी पाठकों को नारीवाद को गहराई से समझने और समाज में लैंगिक समानता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने में सहायता करेगा। 

About the author(s)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित लेख

Skip to content