Skip to content
इतिहास अन्नै मीनमबल शिवराज : दलित राजनीति का एक महत्वपूर्ण नाम

अन्नै मीनमबल शिवराज : दलित राजनीति का एक महत्वपूर्ण नाम

क्या आपको पता है कि All India Scheduled Castes Federation की पहली दलित महिला अध्यक्ष कौन थी? क्या आप ये जानते हैं कि ईवीआर रामासामी जिन्हें हम पेरियार के नाम से जानते हैं उन्हें पेरियार का टाइटल किसने दिया था? अगर आपको इसका जवाब नहीं पता हो तो हम अपने इस वीडियो के ज़रिये उस शख्स के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं, जिनका नाम है: अन्नै मीनमबल शिवराज। 26 दिसंबर 1904 को जन्मी अन्नै मीनमबल शिवराज का बचपन अधिकर रंगून, बर्मा में बीता, जिसे आज हम म्यांमार के नाम से जानते हैं, रंगून से उनका परिवार फिर तमिलनाडु चला आया। अन्नै मीनमबल के पिता पी.एम मदुरै पिल्लई और और दादा वी.जी. वासुदेवपिल्लई दोंनो ही उस वक्त के जाने-माने दलित नेता हुआ करते थे। एक राजनीतिक माहौल से सरोबार परिवार में जन्म लेने के कारण अन्नै मीनमबल को भारत की जातिवादी व्यवस्था और ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलनों के बारे में बहुत अच्छे से जानती थीं।

Leave a Reply

संबंधित लेख