समाजखेल वे महिला खिलाड़ी जो साल 2022 में अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों की वजह से रहीं सुर्खियों में

वे महिला खिलाड़ी जो साल 2022 में अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों की वजह से रहीं सुर्खियों में

इस साल देश की कई महिला खिलाड़ियों ने खेलों में अपने नाम उपलब्धियां हासिल की हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने खेल जगत में अपनी उपलब्धि से 2022 को यादगार बनाया। 

साल 2022 में खेल के क्षेत्र में कई महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश की शान बढ़ाई। देश में आज बड़ी संख्या में महिलाएं हर खेलों में हिस्सा ले रही हैं और अपनी अलग पहचान बना रही है। इस साल देश की कई महिला खिलाड़ियों ने खेलों में अपने नाम उपलब्धियां हासिल की हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने खेल जगत में अपनी उपलब्धि से 2022 को यादगार बनाया। 

1.निखत ज़रीन  

तस्वीर साभारः Olympics

साल 2022 में निखत ज़रीन वो महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। निखत ज़रीन देश की पांचवीं महिला मुक्केबाज हैं जिन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। 52 किलोग्राम वर्ग की कैटेगरी में उन्होंने फाइनल में थाईलैंड की बॉक्सर जितपोंग जूतामास को हराकर इतिहास में नाम दर्ज कराया था। निखत ज़रीन मूल रूप से तेलगांना की रहने वाली है। सबसे पहले खेल की ट्रेनिंग उन्हें अपने पिता से मिली जहां से उनका रूझान खेलों की ओर गया। उसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, विशाखापतन्नम में अपनी ट्रेनिंग हासिल की। कुछ समय बाद ही निखत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। साल 2010 में वह नैशनल लेवल पर गोल्डन बेस्ट बॉक्सर बनीं। उसके बाद 2011 में वीमेन जूनियर और यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। साल 2022 में निखत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। निखत की इन उपलब्धियों के लिए उन्हें इस साल का अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

2.पीवी सिंधु

तस्वीर साभारः Open Magazine

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस साल भी इस अपने खेल प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहीं। इस शटलर महिला खिलाडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के महिला एकल बैडमिंटन में मेडल जीता। जहां उन्होंने कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। कामनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पहली बार महिला एकल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक व कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु पहली महिला खिलाड़ी हैं। 

3.तसनीम मीर  

तस्वीर साभारः Hindustan Times

भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी तसनीम मीर देश -विदेश में चर्चा का विषय रही हैं। गुजरात की रहने वाली तसनीम ने अंडर-19 बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में विश्व में पहला स्थान हासिल किया। यह कीर्तिमीन हासिल करने वाली तसनीम भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इसके अलावा तसनीम जूनियर स्तर के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी है। साल 2020-21 में तसनीम ने चार जूनियर इंटरनैशनल टूर्नामेंट में जीत हासिल की। उनकी इन जीत ने उन्हें विश्व भर में अंडर-19 में टॉप रैंक में पहुंचाया है। तसनीम की बैडमिंटन की पहली ट्रेनिंग उनके पिता से मिली है।

4-मिताली राज

तस्वीर साभारः ICC Cricket

क्रिकेट महिला खिलाडियों में कई नाम ऐसे हैं जिन्होने महिला क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इन्हीं में से एक हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली राज पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी हैं। इन्होंने इस साल 23 साल लंबे क्रिकेट करियर से इस साल संन्यास ले लिया। मिताली ने इस साल न्यूजीलैंड में हुए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेला था। मिताली राज ने बैटिंग और कप्तानी में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिसे आने वाले कुछ वर्षों में तोड़ पाना अन्य खिलाडियों के लिए मुश्किल होगा। क्रिकेट में खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। महिला किक्रेट में योगदान के लिए मिलाती राज अर्जुन अवॉर्ड, पदम श्री, खेल रत्न और विजडन लेजेंडरी वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड जैसी उपलब्धियां अपने नाम हासिल कर चुकी हैं। मिताली राज के क्रिकेट करियर और जीवन को लेकर ‘शाबाश मिट्ठू’ नाम से एक फिल्म भी बनाई गई है।

5-झूलन गोस्वामी

तस्वीर साभारः Scroll.in

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों में होती हैं। साल 2022 में झूलन गोस्वामी ने क्रिक्रेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा इस साल क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स के मैदान में झूलन गोस्वामी को शानदार विदाई दी गई। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला गया था। यह मुकाबला झूलन के करियर का आखिरी मैच था। 2002 में 19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 12 टेस्ट, 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और 201 वनडे मैच खेले हैं। एक दिवसीय मैचों में झूलन गोस्वामी 255 विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं। साल 2007 में झूलन आईसीसी वीमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह अर्जुन पुरस्कार और पदम श्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। 

5-मीराबाई चानू 

तस्वीर साभारः Indian Express

साइखोम मीराबाई चानू के नाम से आज हर कोई परिचित हैं। भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने इस साल भी कई उपलब्धियां अपने नाम की। इस साल मीराबाई ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वेटलिफ्टर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीराबाई चानू ओलंपिक रजत पदक विजेता, वर्ल्ड चैंपियन और तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। 

6- भगवानी देवी 

तस्वीर साभारः Outlook India

साल 2022 में 94 वर्षीय भगवानी देवी ने ‘वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ में मेडल जीतकर सुर्खियों में छाई रहीं। भगवानी देवी की यह जीत न केवल अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हैं बल्कि हर लोगों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करती है। भगवानी देवी ने इस  प्रतियोगिता में  स्वर्ण पदक जीतकर यह दिखाया है कि भारत के बुजुर्ग भी युवाओं से पीछे नहीं हैं। फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित किये गए इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की इस बुजुर्ग महिला खिलाड़ी ने सीनियर सिटीजन की श्रेणी में 100 मीटर रेस कर सिर्फ 24.74 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया है।

7-मैरी कॉम 

तस्वीर साभारः Scroll.in

मैरी कॉम देश की सबसे कामयाब मुक्केबाज खिलाड़ी में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं। इस साल मैरी कॉम भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की सर्वसहमति से चेयर पर्सन नियुक्त की गई हैं। छह बार विश्व बॉक्सिंग चैंपियन और ओलम्पिक विजेता मैरी कॉम ने इस जिम्मेदारी के बाद कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। एक बड़ी जिम्मेदारी है हम चाहेंगे कि देश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। साथ ही उन्होंने कहा था कि यह बहुत अच्छा है कि संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। 

8- पीटी ऊषा

तस्वीर साभारः Opan Magazine

उड़नपरी के नाम से चर्चित भारतीय एथलीट पीटी ऊषा साल के अंत में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं। पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया है। एशियन गेम्स में कई पदक जीतने वाली और 1984 के लॉस एंजलिस ओलिंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही 58 वर्षीय उषा ने इतिहास रच दिया है। भारतीय ओलंपिक संघ के 95 साल के इतिहास पहली बार किसी महिला खिलाड़ी ने यह कमान संभाली है।  

नोटः यह सूची अपने आप में संपूर्ण नहीं हैं। ऐसी कई और होनहार महिला खिलाड़ी हमारे देश में मौजूद हैं जो लगातार अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।


About the author(s)

Priyanka Yadav

मेरा नाम प्रियंका है। मै दिल्ली में रहती हूं। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय "कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज" से स्नातक किया है। मुझे कविताएं पढ़ने और लिखने में रूचि है। खाली समय में कभी कभी  गुनगुनाना भी पसंद करती हूँ। सीखने सीखाने के लिए अग्रसर रहती हूं। मैं थोड़ी गंभीर स्वभाव की हूं। नई -नई चीजों को जानना मुझे काफी पसंद है। मुझे समाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है। समाज में उठने वाले ऐसे मुद्दे जिन्हे अक्सर लोग नजर अंदाज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित लेख

Skip to content