स्वास्थ्य एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक गर्भावस्था क्या होती है?

एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक गर्भावस्था क्या होती है?

अस्थानिक गर्भावस्था तब होती है, जब अंडाणु गर्भाशय मे जाने के बजाय किसी दूसरी जगह, जैसे फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय, पेट की गुहा या गर्भाशय ग्रीवा में चला जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी महिला को गहराई से प्रभावित कर सकती है

माँ बनने का एहसास हर महिला के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक एहसास होता है। लेकिन कभी-कभी यह प्रक्रिया साधारण नहीं होती है। ऐसी ही एक स्थिति को अस्थानिक गर्भावस्था या ट्यूबल एक्टोपिक गर्भावस्था भी कहा जाता है। अस्थानिक गर्भावस्था तब होती है। जब अंडाणु गर्भाशय मे जाने के बजाय किसी दूसरी जगह, जैसे फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय, पेट की गुहा या गर्भाशय ग्रीवा में चला जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी महिला को गहराई से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि गर्भाशय के बाहर भ्रूण का सुरक्षित विकास संभव नहीं होता। अगर समय रहते उपचार न किया जाए तो माँ के जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

अस्थानिक गर्भावस्था पहली तिमाही के दौरान गर्भावस्था से संबंधित मृत्यु का पहला कारण है और यह मृत्यु दर की उच्च दर के लिए जिम्मेदार है। यह रिपोर्ट की गई गर्भावस्थाओं के 1.9 फीसदी  मामलों में होती है। सामान्य महिला में अस्थानिक गर्भावस्था की दर हर 100 गर्भधारण में से एक या दो मामले अस्थानिक गर्भावस्था के हो सकते हैं। प्रजनन उपचार करवाने वाली महिलाओं में यह खतरा 2 से 5 फीसदी अधिक होता है। फैलोपियन ट्यूब के बाहर होने वाली अस्थानिक गर्भावस्था सभी अस्थानिक गर्भावस्थाओं का 10 फीसदी  से भी कम हिस्सा है।

सामान्य महिला में अस्थानिक गर्भावस्था की दर हर 100 गर्भधारण में से एक या दो मामले अस्थानिक गर्भावस्था के हो सकते हैं। प्रजनन उपचार करवाने वाली महिलाओं में यह खतरा 2 से 5 फीसदी अधिक होता है।

सभी अस्थानिक गर्भावस्था का लगभग 4 फीसदी  हिस्सा ऑपरेशन से होने वाले उत्तक से बनता है और यह उन महिलाओं में 500 में से 1 गर्भधारण होता है। जिन्होंने कम से कम एक बार पहले सिजेरियन सेक्शन या ऑपरेशन करवाया हो। लगभग 15 फीसदी मामलों में, ट्यूब फट जाती है जिससे दर्द और अंदरूनी रक्तस्राव होता है। यह एक चिकित्सीय समस्या है जिसके लिए तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है। अस्थानिक गर्भावस्था गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय का प्रवेश द्वार), उदर गुहा और अंडाशय में भी विकसित हो सकती है, लेकिन ये मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। लगभग 1,000 गर्भधारण में से 5 अस्थानिक होते हैं।

अस्थानिक गर्भावस्था के लक्षण

तस्वीर साभार : Bio Boice News

अस्थानिक गर्भावस्था के लक्षण सामान्य गर्भावस्था के लक्षणों की तरह होते हैं, जैसे कि पिरियड्स में देरी, उल्टी, थकान और पेट में हल्का दर्द। हालांकि, अस्थानिक गर्भावस्था में कुछ दूसरे लक्षण भी हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, जिससे पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है। योनि से रक्तस्राव या खून बहना और धब्बे भी आ सकते हैं।आमतौर पर यह रक्त का बहाव सामान्य पिरियड्स के मुकाबले हल्का या अधिक हो सकता है। यह स्थिति चक्कर आने या बेहोशी का कारण बन सकती है। यह बहुत गंभीर स्थिति हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

अस्थानिक गर्भावस्था के लक्षण सामान्य गर्भावस्था के लक्षणों की तरह होते हैं, जैसे कि पिरियड्स देरी, उल्टी, थकान और पेट में हल्का दर्द । हालांकि, अस्थानिक गर्भावस्था में कुछ दूसरे लक्षण भी हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं । पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।

अस्थानिक गर्भावस्था के कारण 

तस्वीर साभार : .Ip Leaders

अस्थानिक गर्भावस्था का मुख्य कारण फैलोपियन ट्यूब में अंडाणु के फर्टिलाइजेशन के बाद सही समय पर गर्भाशय तक न पहुंचना है। आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में अंडाणु का मिलन शुक्राणु से होता है। फिर यह अंडाशय से बाहर निकलकर गर्भाशय में जाता है, और विकास करता है या बड़ा होता है। कभी-कभी यह प्रक्रिया ठीक से नहीं हो पाती है, और भ्रूण फैलोपियन ट्यूब में ही बढ़ने लगता है। इसके अलावा, कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं । जिस कारण अस्थानिक गर्भावस्था हो सकती है। अगर फैलोपियन ट्यूब में कोई रुकावट हो, तो भ्रूण का गर्भाशय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति संक्रमण, सर्जरी या अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण उत्पन्न हो सकती है।

कुछ हार्मोनल असंतुलन भी अस्थानिक गर्भावस्था को बढ़ावा दे सकते हैं। जब आई वी एफ  की प्रक्रिया के दौरान भ्रूण को गर्भाशय में नहीं डालकर फैलोपियन ट्यूब में डाला जाता है, तो अस्थानिक गर्भावस्था का खतरा बढ़ सकता है। अस्थानिक गर्भावस्था का अनुभव न सिर्फ शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मुश्किल हो सकता है। महिलाएं चिंता, अवसाद, और आत्म-सम्मान में कमी का अनुभव महसूस करती हैं। समाज में गर्भावस्था पर होने वाली समस्याओं  पर खुलकर बात न होने से वे अकेलापन और शर्मिंदगी महसूस करती हैं । ऐसे समय में परिवार और समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है ताकि वह खुद को संभाल सकें । 

जब आई वी एफ  की प्रक्रिया के दौरान भ्रूण को गर्भाशय में नहीं डालकर फैलोपियन ट्यूब में डाला जाता है, तो अस्थानिक गर्भावस्था का खतरा बढ़ सकता है।

अस्थानिक गर्भावस्था का इलाज

तस्वीर साभार : Istock Photo

अस्थानिक गर्भावस्था का उपचार स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है। अगर जल्दी इलाज न किया जाए, तो यह जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। भ्रूण को निकालने के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है और जिससे फैलोपियन ट्यूब को ठीक करने का प्रयास किया जाता है। छोटी अस्थानिक गर्भावस्था जो फटी नहीं हों, उनका इलाज टीका लगाने के जरिए  मिथोट्रेक्सेट  दवा की एक खुराक देकर किया जा सकता है। मिथोट्रेक्सेट दवा या टीका अस्थानिक गर्भावस्था को सिकुड़ने और खत्म होने में मदद करती है। जिन महिलाओं के  खून का टाइप आर एच -नेगेटिव होता है, चाहे उन्हें मीथोट्रेक्सेट दिया गया हो या सर्जरी की जरूरत है  उन्हें आर एच ओ (डी ) इम्यून ग्लोबुलिन दिया जाता है। ताकि गर्भ में भ्रूण के आर एच असंगति को रोका जा सके।  क्योंकि हीमोलिटिक बीमारी के कारण गर्भस्थ भ्रूण की लाल रक्त  कोशिकाएं ख़राब हो सकती हैं और कभी-कभी एनीमिया हो सकता है जो गंभीर हो सकता है।

अस्थानिक गर्भावस्था एक ऐसी समस्या है जो महिला के शरीर के साथ-साथ उसके मन और भावनाओं पर भी असर डालती है। यह अनुभव कठिन और दर्द भरा हो सकता है। आजकल की आधुनिक चिकित्सा मदद से महिला की जान बचाई जा सकती है। इससे यह भी संभव है कि भविष्य में वह स्वस्थ गर्भधारण कर सकती हैं। इसके साथ- साथ महिला के मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। कई महिलाएं इस अनुभव के बाद उदासी, डर, और अकेलेपन का सामना करती हैं। इसलिए, परिवार और समाज को समझदारी से पेश आना चाहिए। उन्हें मदद करनी चाहिए, न कि उन पर आरोप लगाना या शर्मिंदा करना चाहिए। यह भी ज़रूरी है कि स्वास्थ्य सेवाओं, मीडिया, और शिक्षा के जरिए अस्थानिक गर्भावस्था जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जानी चाहिए ताकि महिलाएं अपने अनुभव साझा कर सकें। तब ही एक संवेदनशील और समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Leave a Reply

संबंधित लेख

Skip to content