इंटरसेक्शनलजेंडर लैंगिक पूर्वाग्रहों को मज़बूत करते ‘स्मार्ट वाइफ’ जैसे घरेलू डिजिटल डिवाइस

लैंगिक पूर्वाग्रहों को मज़बूत करते ‘स्मार्ट वाइफ’ जैसे घरेलू डिजिटल डिवाइस

हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित साधन लैंगिक पूर्वाग्रहों को स्थापित करने वाले हैं। इनका प्रभाव इसी के इर्द-गिर्द रखा गया है। आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस से निर्मित रोबोट, डिजिटल वॉयस असिस्टेंट यानी वर्चुअल हेल्पर, रोबोट और अन्य स्मार्ट उपकरण इसमें शामिल हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर ‘वाइफलाइक’ नाम की एक फिल्म है। फिल्म में इसी नाम की कंपनी एआई रोबोट बनाती है, जिन्हें वे कम्पैनियन कहते हैं। अब एक कम्पैनियन क्या करता है? पुरुष के द्वारा खरीदे जा रहे इन कम्पैनियन का काम उन्हें खुश करना है जो एक आदर्श पत्नी करती है। उनका काम घर-परिवार को संभालना और पति की हर आवश्यकता को पूरा करने वाली है। यहां हम फिल्म की बात विस्तार से नहीं कर रहे हैं लेकिन यह एक उन उदाहरणों में से है जिससे हम तकनीक और पितृसत्ता के संबंध को आसानी से देख सकते है। लैंगिक पूर्वाग्रहों की तकनीकी दुनिया में गहरी छाप है और तकनीकी बदलाव इसे तेजी से बढ़ाने का काम भी कर रहा है। 

ब्राह्मणवादी पितृसत्ता के अनुसार स्त्री को घर में रहना चाहिए और घर में भी केवल रसोई तक सीमित रहना चाहिए। हालांकि यह सोच केवल हमारे घरों तक सीमित नही है बल्कि विज्ञान की लैब में काम करने वाले लोगों में भी है। यानी तकनीकी जगत भी इससे अछूता नहीं है। इतना ही नहीं तकनीकी नवाचार लगातार इस तरह के जेंडर पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित साधन लैंगिक पूर्वाग्रहों को स्थापित करने वाले हैं। इनका प्रभाव इसी के इर्द-गिर्द रखा गया है। आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस से निर्मित रोबोट, डिजिटल वॉयस असिस्टेंट यानी वर्चुअल हेल्पर, रोबोट और अन्य स्मार्ट उपकरण इसमें शामिल हैं।

एलेक्सा, सिरी और गूगल होम और अन्य तरह के स्मार्ट वाइफ की सेक्सिट ओवरटोन, पारंपरिक रूप से महिलाओं की भूमिका और सेक्सुअल एंडवास को नकारने में अक्षमता को केंद्र में रखा जाता है।

स्मार्ट घरेलू साहयक के रूप में इस्तेमाल होने वालों में अमेजन की एलेक्सा, ऐप्पल की सिरी और गूगल होम जैसे सहायक हैं जिनमें डिफॉल्ट महिला आवाजे़ं हैं। स्मार्ट वाइफ्स एंथ्रोपोमोर्फिक, ज्यूमोर्फिक या ऑटोमैटिक (घरेलू उपकरण और घरेलू रोबोट) है जो उन घरेलू जिम्मेदारियों को निभाते हैं जो परंपरागत रूप से पत्नियां निभाती है। इतना ही नहीं स्मार्ट पत्नियां बहुत अधिक स्त्रीत्व से भरी हुई और सेक्स रोबोट के तौर पर भी इस्तेमाल होती है। बाजार में इस तरह के घरेलू उपकरणों के खरीदार पुरुष ज्यादा है।

डिजिटल हाउसकीपिंग का उपयोग व्यापक रूप से बढ़ता जा रहा है। रूढ़िवाद पर आधारित डिजिटल हाउसकीपिंक घरों में होने वाले काम को सभी के द्वारा साझा की जाने वाली जिम्मेदारियों में से एक बनने के बजाय एक विषम घर में एक आदमी के अधिक समय पर कब्जा करने और श्रम के दायरे में मौजूदा लैंगिक विभाजन को भी बढ़ाती है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी एंटर हाउसहोल्ड प्रैक्टिस पर प्रकाशित एक पेपर में डिजिटल हाउसकीपिंग के जेंडर आधारित प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा गया है कि इसे दैनिक जीवन में कैसे लागू किया जाता है और यह अन्य घरेलू प्रथाओं से कैसे जुड़ा हुआ है। इस तरह से डिजिटल हाउसकीपिंग को केवल पुरुष डोमेन के रूप में नहीं बल्कि होममेकिंग की प्रथाओं में मर्दानगी को लागू करने का करने का काम करता है। यह बात डिजिटल हाउसकीपिंग को परंपरागत रूप से स्त्रीत्व से जुड़े अन्य प्रकार के घर के कामों से जुड़ा होना, डिजिटल हाउसकीपिंग के टूल घरों में एक नियंत्रण गठजोड़ बनाती है।

तस्वीर साभारः KM Blog

तकनीकी कल्पनाओं और निर्माण के तरीकों में जेंडर और नस्लीय असंतुलन पर लेखिका सफिया उमोजा नोबल ने ‘एल्गोरिदम ऑफ ऑप्प्रेशन’ में लिखा है गूगल जैसे सर्च इंजन नस्लवाद और सेक्सिजम को मजबूत करते है। एलेक्सा, सिरी और गूगल होम और अन्य तरह के स्मार्ट वाइफ की सेक्सिट ओवरटोन, पारंपरिक रूप से महिलाओं की भूमिका और सेक्सुअल एंडवास को नकारने में अक्षमता को केंद्र में रखा जाता है। स्लेट.कॉम में प्रकाशित जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्टाना और माइक्रॉफ्ट असिस्टेंट क्रमशः गेमर और साइंस फाई कल्चर में अपने नाम से प्रचलित है लेकिन दोंनो की अत्याधिक रूप से सेक्सिट होने के लिए व्यापक रूप से आलोचना की गई। माइक्रोसॉफ्ट के असिस्टेंट मिस डेवी और फेसबुक की मनीपेनी (दोंनो की सेवाएं बंद है) दोंनो सेक्सुअल सजेस्टिव थे। स्मार्ट तकनीक का यह लैंगिक निर्णारण घर, पत्नियों, घरेलू जिम्मेदारियों और यौन इच्छाओं के बारे में पुरुषों के विचारों के एक विशेष समूह को गहराई से प्रासंगिक बनाता है।  

स्त्रीत्व पर आधारित स्मार्ट तकनीकी का एक भयानक उदाहरण है जापानी डिजिटल वॉयस असिस्टेंट के तौर पर पाया जाता है। यह सुंदर स्मार्ट पत्नी देश के सिंगल निवासियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो अब जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग है। इसका मुख्य काम अपने मालिक को घर आने के लिए कहना, दिन में उन्हें जल्दी घर आओ जैसे संदेश भेजकर हालचाल  लेना है। ये टाइमकीपिंग सेवाएं भी देती है। जब मास्टर घर से जाता है तो घर की लाइट्स को बंद कर देती है, घर की कूलिंग और हीटिंग तापमाप को एडजस्ट करती है और अपनी एनीवर्सिरी को भी याद रखने का काम करती है। इस तरह की स्मार्ट डिजिटल डिवाइस यानी स्मार्ट वाइफ को अपने पति की आवश्यकताओं को ध्यान रखना है। 

महिलाओं के आदर्शवादी व्यवहार को निर्धारित करती तकनीक

ए.आई तकनीक का यह रूप विशेषरूप से महिलाओं से जुड़े लैंगिक पूर्वाग्रहों को मजबूत करता है। नई तकनीक का यह प्रारूप मददगार और साहयता पूर्ण स्त्रीत्व के व्यवहार को स्त्रियों के प्रमुख गुण की तरह स्थापित करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं यह महिलाओं के प्रति गुलाम बनाने और उन्हें निर्देश देने के व्यवहार को मजबूत करता है। इस तरह के उदाहरण दिखाते है कि किस तरह से निर्जीव और अन्य उपकरणों के साथ हमारे संबंध और बातचीत कितनी लैंगिक आधारित होती है। घरेलू मोर्चों और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक में महिला की आवाज़ को पसंद करना, रिश्तों पर चर्चा करना लैंगिक रूढ़िवाद के कारण है। 

नई तकनीक का यह प्रारूप मददगार और साहयता पूर्ण स्त्रीत्व के व्यवहार को स्त्रियों के प्रमुख गुण की तरह स्थापित करने का भी काम करता है।

उपकरणों के डिजाइन करने और ख़ास किस्म के काम को केवल एक जेंडर से जोड़कर विकसित करने वाली इस तकनीक को बदलने की सबसे पहले आवश्यकता है। द गार्डियन में छपी ख़बर के अनुसार यूनस्को द्वारा जारी शोध में दावा किया गया है कि कई सवालों के लिए सिस्टम द्वारा दी जाने वाली अक्सर विनम्र और फर्ल्ट करने वाले प्रतिक्रियाएं पूरी तरह से अपमानजनक है। इस तरह का व्यवहार महिलाओं के अधीन होने के विचारों को मजबूत करती है। इस तरह के असिस्टेंट या डिवाइस के पास खुद की एजेंसी की कोई ताकत नहीं होती है और आदेशों का सम्मानपूर्वक मानने की बात को मजबूत करता है। महिलाओं की आवाज़ को शामिल करना आम तौर पर प्रचलित लैंगिक पूर्वाग्रह को भी बल देता है कि महिलाएं खराब व्यवहार के प्रति अधिक सहनशील और अधीन होती हैं। 


स्रोतः

  1. The Guardian
  2. Stale.com
  3. Taylor & Francis Online